{"_id":"6227547aa01af80dc36aea09","slug":"auraiya-news-lakhs-stolen-from-farmer-s-house-auraiya-news-knp6844537109","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रखवाली करने गए किसान के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल की रखवाली करने गए किसान के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी-08- चोरों द्वारा दीवार में लगाई गई सेंध। संवाद
- फोटो : AURAIYA
फफूंद। थाना क्षेत्र के इटहा गांव में सोमवार की रात सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने दो लाख जेवर और नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। खेत की रखवाली कर लौटे किसान को सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
इटहा निवासी अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात अन्ना मवेशियों से फसल बचाने के लिए रखवाली करने के लिए खेतों पर गया था। घर पर पत्नी और बच्चे थे।
देर रात अज्ञात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर कमरे में घुस आए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़ कर उसमें रखे दो लाख के जेवर और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब वह खेत से वापस लौटा, तब परिवार के सदस्य उठे। इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जांच चल रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।