फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Incomplete secretariat, government running from home

पंचायत घरों का निर्माण अधूरा, घर से चल रही सरकार

Tue, 08 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Incomplete secretariat, government running from home
फोटो-08एयूआरपी-05- हरदू ग्राम पंचायत में अधूरा पड़ा पंचायत घर - फोटो : AURAIYA
बिधूना। ग्राम पंचायतों में कंप्यूटरीकृत पंचायत कार्यालय होंगे। उनमें पंचायत सहायक ग्रामीणों के सभी प्रकार के काम ऑनलाइन करेंगे। सरकार की यह परिकल्पना जिले में साकार होती नहीं दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि अभी तक जिले में कई गांवों के पंचायत भवन अधूरे पड़े हैं। जबकि कई गांवों के पंचायत भवनों की मरम्मत नहीं होने से वहां कोई नहीं बैठता है। वहीं जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

आज सरकारी की सभी प्रकार की योजनाओं का काम ऑनलाइन होता है। ऐसे में ग्रामीणों को ब्लाक और जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़े। यह मंशा रखते हुए सरकार ने ग्राम पंचायतों में सचिवालय की परिकल्पना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को उम्मीद थी कि इन सचिवालयों में ग्रामीणों के काम होने के साथ ही गांव के विकास की योजनाएं भी तैयार होंगी। ऐसे में जिन ग्राम पंचायतों में भवन नहीं थे, वहां पर नए भवनों के निर्माण और जहां थे उनकी मरम्मत के लिए सरकार ने पैसा जारी किया।
इसके साथ ही यह काम करने के लिए मानदेय पर पंचायत सहायकों की भर्ती की गई। अब हालात ये हैं कि पंचायत सहायक अपने घरों से पंचायत की सरकार चला रहे हैं। वहीं जिम्मेदार और ग्राम प्रधान शांत बैठ गए हैं।
हरदू गांव में बन रहे पंचायत भवन की दीवारें करीब छह माह से खड़ी हैं। अब ठेकेदार शेष धनराशि न मिलने की बात कहकर लेंटर नहीं डाल रहा है। जबकि पंचायत भवन का निर्माण तीन माह में पूरा करना था।
पंचायत भवन लगभग 60 फीसदी बन गया है। छत की ढलाई होनी है। ठेकेदार ने बताया कि 5200 रुपये के हिसाब से सरिया का भुगतान किया जाना है, लेकिन अब सरिया 8700 रुपये क्विंटल है। इससे काम प्रभावित है।
एक साल से चल रहा काम अभी तक गति नहीं पकड़ सका। यहां पर निर्माण के लिए फांउडेशन भी ठीक से तैयार नहीं किया गया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभालने वाले पंचायत से लेकर ब्लाक अफसरों पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं।
जिले का आंकड़ा
ग्राम पंचायतें - 477
नए पंचायत भवन - 220 (विभाग के मुताबिक 195 पूरे)
जगह न मिलने वाली ग्राम पंचायत - 14
पंचायत सहायक - 419 (12 त्यागपत्र दे चुके)
ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत घरों का निर्माण कराकर फोटोग्राफ के साथ आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां निर्माण कार्य अधूरा है और निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार, बीडीओ बिधूना

जहां पंचायत घरों का निर्माण चल रहा है, उसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी भी जगह समस्या आ रही है तो उसका निराकरण कराया जाएगा। - संदीप वर्मा, डीपीआरओ

फोटो-08एयूआरपी-06- बेला ग्राम पंचायत में अधूरा पड़ा पंचायत घर। संवाद

फोटो-08एयूआरपी-06- बेला ग्राम पंचायत में अधूरा पड़ा पंचायत घर। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-08एयूआरपी-07- हरदू ग्राम पंचायत में अधूरा पड़ा पंचायत घर

फोटो-08एयूआरपी-07- हरदू ग्राम पंचायत में अधूरा पड़ा पंचायत घर- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed