फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Fraud report on three including former district panchayat president

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Fraud report on three including former district panchayat president
औरैया। नवीन गल्ला मंडी के एक आढ़ती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उनके मुनीम समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कानपुर देहात के धर्मपुर निवासी आढ़ती आलोक बाजपेई ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने अपने साथी गांव रूदौली निवासी अंशू मिश्रा व मुनीम अजय तिवारी के साथ मिलकर 2017 में बिना सिक्स-आर के एक सैंकड़ा से अधिक व्यापारियों और किसानों से लगभग पांच करोड़ 27 लाख 74 हजार 648 रुपये का धान खरीदा था।
विज्ञापन

इस पर जब किसान व व्यापारी अपना पैसा मांगने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के पास गए तो उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया। पीड़ित आढ़ती ने यह भी आरोप लगाया कि व्यापारियों व किसानों को धमकाया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में पीड़ित आढ़ती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed