फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Fake appointment letter was given and cheated three lakhs

सिपाही भर्ती का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा तीन लाख ठगे

Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Fake appointment letter was given and cheated three lakhs
अजीतमल। युवक को पुलिस में बतौर सिपाही नियुक्त होने का फर्जी पत्र थमा कर साहिबाबाद (गाजियाबाद) के युवकों ने लाखों रुपये ठग लिए। ठगी की जानकारी होने पर ठगी का शिकार युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अजीतमल निवासी नवीन पाल ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के चिटकापुर निवासी तीन युवक उसके घर आए। उन्होंने पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती कराने के लिए गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी एक युवक से उसे मिलाया।
विज्ञापन

उनके झांसे में 10 फरवरी 2022 से 26 फरवरी 2022 तक फोन-पे, चेक, और नकद सहित तीन लाख 32 हजार रुपये उसने दिए। इसके बाद 27 फरवरी 2022 को उक्त लोगों ने उसे एक नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें गोरखपुर में नौकरी ज्वाइन करने की बात लिखी थी। नियुक्ति पत्र देने के बाद साहिबाबाद का युवक उसे साथ चलकर ज्वाइनिंग कराने की बात कह कानपुर आया भी, इसके बाद एक सूनसान जगह पर उतार कर बीच रास्ते से गायब हो गया।
वह भी बीच रास्ते से लौट आया। इसके बाद जानकारी की तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद जा रहा हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।

कुछ और पीड़ितों ने भी घटना की जानकारी दी है। कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक ही गैंग के सदस्यों द्वारा ठगी की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed