फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Dead body of a young man found in the canal with the carcass of cattle

नहर में अन्ना मवेशियों के शव के साथ उतराता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Sun, 10 Apr 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Dead body of a young man found in the canal with the carcass of cattle
फोटो10एयूआरपी 45- नहर पर अन्ना मवेशियों के शव के साथ फसे युवक के शव को निकलवाने को जुटी पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। भोगनीपुर निचली गंग नहर में रविवार को टकपुरा नहर पुल के नीचे पानी में मृत मवेशियों के शव के साथ अज्ञात युवक का शव उतराता दिखने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर सीओ अजीतमल, थानाध्यक्ष अयाना मौके पर पहुंचे। जहां कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी शिनाख्त न होने के कारण शव को मोच्युर्री में रखवा दिया। जबकि नहर में मृत मवेशियों के शवों को पुलिस ने बाहर नहीं निकलवाया।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के टकपुरा नहर पुल पर रविवार सुबह निकले राहगीरों ने नहर के पानी में मृत मवेशियों के बीच झाल में एक अज्ञात युवक का शव उतराते देखा। जिस पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार व थानाध्यक्ष अयाना जितेंद्र यादव, मुरादगंज चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे।
पानी का बहाव तेज होने के कारण पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकालवाया, लेकिन नहर में फंसे पांच अन्ना मवेशियों समेत तीन बकरियों के शवों को बाहर नहीं निकाला जा सका।
युवक का शव को देखने से वह करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव की आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
इससे पूर्व पुलिस ने शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की, ताकि शिनाख्त हो सके। सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि भोगनीपुर नहर में टकपुरा के पास अज्ञात शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत होती है। मृतक युवक के शरीर पर और नीली सफेद चेक शर्ट व दाहिने हाथ में कलावा बंधा है।
सीमा विवाद में नहीं निकाले गए मृत मवेशियों के शव
रविवार को टकपुरा नहर में मवेशियों के शव के साथ एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची अयाना थाना पुलिस ने मृतक युवक का शव तो बाहर निकाल लिया, लेकिन मवेशियों के शव अजीतमल कोतवाली की सीमा में होने की बात कहकर शव बाहर नहीं निकाले।

इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि मृत मवेशियों के शव अजीतमल कोतवाली की सीमा में फंसे हैं। उन्हें कोतवाली पुलिस बाहर निकलवाएगी। उधर कोतवाली निरीक्षक सत्य प्रकाश अजीतमल ने बताया कि वह अयाना क्षेत्र में नहर में मिले थे। जिसके चलते उन्हीं ने ही निकलवाए होंगे। फिलहाल दोनों के बीच सीमा विवाद के कारण शव नहर के पानी में पड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed