फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Bodies of three youths drowned in Yamuna were found

यमुना में डूबे तीनों युवकों के शव एसडीआरएफ ने किए बरामद

Sat, 02 Apr 2022 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Bodies of three youths drowned in Yamuna were found
फोटो-02एयूआरपी-09- मृतक गजेंद्र फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। यमुना में नहाने के दौरान डूबे जालौन के कुठौंद निवासी तीनों युवकों के शव शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने ढूंढ निकाले। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जालौन के शेखपुरा अहीर निवासी गजेंद्र (19), आलमपुर निवासी राज (18) और मोहन (19) तीनों दोस्त थे। शुक्रवार सुबह जालौन माता मंदिर के दर्शन करने की बात कहकर वह घर से निकले थे।
विज्ञापन

मंदिर में दर्शन करने के बाद वह अयाना के बीझलपुर के पास यमुना में नहाने चले आए। पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की, लेकिन दोपहर तक उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोगों ने हंगामा किया। सीओ प्रदीप कुमार व एसडीएम अखिलेश कुमार ने कानपुर और आगरा से एसडीआरएफ की टीम बुलाई। एसडीआरएफ व गोताखोरों की टीमें उनके लगातार खोजती रहीं। शनिवार दोपहर बाद बीझलपुर पीपा पुल के पास गजेंद्र का शव मिला, जबकि राज व मोहन के शव घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर सिलौवा गांव के पास मिले।
एक-दूसरे को ढांढस बंधाते रहे परिजन
यमुना में डूबने वाले तीनों युवकों के शव मिलने के बाद आलमपुर और शेखपुरा अहीर से पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गजेंद्र का भाई बृजेंद्र जोर जोर से चिल्ला कर नदी की तरफ भाग रहा था।
इस पर लोगों ने उसे पकड़ा और ढांढस बंधाया। राज के भाई सोनू व कुंवर लाल एक दूसरे से लिपट कर दहाड़े मारकर रोते बिलखते रहे। सबसे बुरा हाल गजेंद्र के वृद्ध पिता मूलचरण का था। मौके पर मौजूद लोग उन्हें पानी के छींटे मारकर होश में लाते रहे।
चार-चार लाख की मदद का भरोसा
औरैया सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों से चार-चार लाख रुपये की दैवी आपदा के तहत सरकारी मदद पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की बात कही।

ट्रैक्टर से शव थाने भेजने पर हंगामा
शव मिलने के बाद उन्हें ट्रैक्टर ट्राली से थाने भेजा जाने लगा। तेज धूप में तपती ट्राली में शव पड़े होने पर परिजन व स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर विधायक ने एंबुलेंस बुलाकर शव मोर्च्युरी भेजने के निर्देश दिए और लोगों को शांत कराया।

फोटो-02एयूआरपी-10- राज फाइल फोटो

फोटो-02एयूआरपी-10- राज फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-11- मोहन फाइल फोटो

फोटो-02एयूआरपी-11- मोहन फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-12- यमुना नदी से शव निकालती एसडीआरएफ की टीम। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-12- यमुना नदी से शव निकालती एसडीआरएफ की टीम। संवाद- फोटो : AURAIYA

ेटो-02एयूआरपी- 13- घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। संवाद

ेटो-02एयूआरपी- 13- घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-14- घटना स्थल पर बिलखते परिजन। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-14- घटना स्थल पर बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-15- रोती बिलखती मोहन की बहन। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-15- रोती बिलखती मोहन की बहन। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-02एयूआरपी-16- भाई राज की मौत के बाद बिलखते सोनू व कुंवरलाल। संवाद

फोटो-02एयूआरपी-16- भाई राज की मौत के बाद बिलखते सोनू व कुंवरलाल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed