फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे अभियंता

Wed, 23 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे इंजीनियर। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। भ्रष्टाचार से हो रही समस्या को लेकर अवर अभियंता और उपखंड अधिकारियों ने सत्याग्रह अवज्ञा आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत एक्सईएन कार्यालय के बाहर मंगलवार से धरना शुरू किया गया। यह धरना रोजाना एक घंटे दिया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि ऊर्जा निगम में शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त होने से कोयला व महंगी बिजली खरीदी जा रही है। वहीं, स्मार्ट मीटर लगाने के लिए भी कंपनियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर एवं अभियंताओं के प्रति सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। अभियंता की ओर से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक कार्य दिवस में एक घंटे का आज से धरना शुरू किया गया है। आंदोलन के दौरान बिजली उपभोक्ताओं व आमजन को कोई दिक्कत ना आए, इसके लिए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप खंड अधिकारी अनुराग पांडे, अछल्दा एसडीओ गगन अभिनेत्री, बेला एसडीओ वैशाली, बिधूना एसडीओ आरके वर्मा, एई रघुनाथ, जेई नरेंद्र सिंह, अवर अभियंता राजेश सिंह, विजय सिंह, वीर प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश गुप्ता, रामबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed