{"_id":"61db317a04efdc30ce010487","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6744733168","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से युवक पर किए ताबड़तोड़ हमले, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से युवक पर किए ताबड़तोड़ हमले, रेफर
विज्ञापन
फोटो09एयूआरपी 26- अस्पताल में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोवताली क्षेत्र के गांव पुर्वा उम्मेद निवासी एक युवक को औरैया आते समय रास्ते में शाला के पास गांव निवासी आरोपी नामजद युवक ने चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। घटना होते देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को घेर लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया।
पुर्वा उम्मेद निवासी संदीप (20) पुत्र अरुण कुमार यादव शहर में दिबियापुर रोड स्थित वी मार्ट में कैशियर पद पर काम करता है। रविवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे वह घर से वी मार्ट के लिए निकला था। तभी बीच रास्ते में शाला गांव के पास पुर्वा उम्मेद निवासी आरोपी सतीश ने पुरानी रंजिश को लेकर संदीप के ऊपर पीछे से पर चाकू से अचानक हमला कर दिया। इससे पहले की संदीप संभल पाता। आरोपी ने एक के बाद एक लगातार छह बार हमला कर संदीप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू लगने से संदीप लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। अचानक से चाकू चलते देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे। जहां लोगों ने आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया। इस बीच मौके पर मौजूद एक वृद्ध ने आरोपी के सिर पर लाठी से वार किया। जिससे उसका सिर लहूलुहान हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नामजद युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हमला में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। उधर, पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आरोपी ने बताया कि एक माह पहले घायल युवक ने कुछ लोगों की मदद से भाई को घेरकर मारपीट कर घायल किया था। जिस पर आज उसने मौका पाकर संदीप पर चाकू से हमला किया। चाकू लगने से संदीप के पीठ व पेट की तरफ कई जगह घाव हो गए। अस्पताल से डॉक्टरों ने संदीप को चिंताजनक हालत में सैफई रेफर कर दिया। उधर, अस्पताल में मौजूद संदीप के पिता ने बताया कि उनका किसी से भी किसी भी प्रकार का कभी कोई विवाद ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
आरोपी युवक को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हमले में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-संतोष कुमार अवस्थी, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली