फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

गड्ढे में धंसा डंपर, पलटने से बचा

Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो-09एयूआरपी- 30 कंचौसी रेलवे क्रासिंग के फंसे वाहन। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी। रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह मौरंग लदा डंपर गड्ढ़े में धंस गया। लोगों ने आनन-फानन ट्रक को बल्लियों के सहारे मकान में पलटने से रोका। वहीं कुछ दूरी पर ईंट लदा व आटा पिसाई मशीन लादे दो ट्रैक्टर डंपर के पास गड्ढ़े में फंस गए। इससे छह घंटे जाम लगा रहा। ग्रामीणों ने सभी वाहनों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क खराब व जगह-जगह गड्ढ़े होने की वजह से क्षेत्रीय लोगों समेत राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार सुबह छह बजे औरैया से कन्नौज जा रहा मौरंग लदा डंपर रेलवे क्रॉसिंग के पास गड्ढ़े में जाकर धंस गया। मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने बांस-बल्लियों से डंपर को बगल में स्थित मकान में पलटने से रोका। कुछ ही देर में वहां से दूर से रहे ईंट लदे व आटा पिसाई मशीन जोड़े दो ट्रैक्टर डंपर के किनारे धंस कर फंस गए। इस दौरान दोनों तरफ जाम लग गया। क्षेत्रीय लोगों ने जेसीबी मशीन मंगा कर दोनों ट्रैक्टरों को करीब 12 बजे निकाला। तब जाकर यातायात चालू हुआ। डंपर नहीं निकल सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में कीचड़ होने के कारण क्रॉसिंग के पास कई बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो जाते है। गड्ढ़ों में बड़े वाहनों के फंसने से जाम की समस्या होती है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से सैकड़ों बार शिकायत की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed