फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

दो दिन पहले टोल से एक आरोपी को पकड़ा था

Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। पुलिस की मुठभेड़ पर एक चर्चा ने सवालिया निशान लगा दिए हैं। चर्चा है कि एक हत्यारोपी को पुलिस ने शुक्रवार को अनंतराम स्थित टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अनंतराम स्थित टोल प्लाजा पर एक सफेद रंग की कार आकर रुकी थी। कार से उतरे कई लोग हाथों में असलहा लहराते हुए एक व्यक्ति का पीछा कर रहे थे। थोड़ी दूर जाकर असलहाधारी लोगों ने भाग रहे व्यक्ति को पकड़ लिया था। रविवार को हुई मुठभेड़ में वही व्यक्ति शामिल है, जिसे शुक्रवार को कार सवार असलहाधारियों ने पकड़ा था। हालांकि पुलिस महकमे से कोई भी इस बात को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है कि शुक्रवार को उन्होंने किसी व्यक्ति को टोल के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

हत्यारोपी केशव कुछ माह पहले ही जेल छूटकर आया था
सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों हत्यारोपी बेहद शातिर अपराधी हैं। केशव कुछ माह पहले ही छेड़छाड़ के मामले में जेल से छूटकर आया था। 23 दिसंबर की रात ये हरियाणा से लूट के इरादे से कैब को किराए पर लेकर औरैया आए थे। दोनों ने कैब ड्राइवर को लूटने के बाद उसकी हत्या कर शव को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में फेंक दिया था। बताया कि दोनों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, गाड़ी में लगा जीपीएस, एक-एक अवैध तमंचा, दो कारतूस व रिश्तेदारों की एक नई बाइक बरामद हुई है। दोनों आपस में मामा-भांजे हैं। वीर सिंह की दो वर्ष पूर्व शादी हुई है। केशव अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सिपाही के पैर में हुआ फ्रैक्चर
मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी के पैर में भी फ्रैक्चर हुआ है। घायलावस्था में पुलिस कर्मी को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed