{"_id":"61db2df7a3c40854995e37dc","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6744698122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में कैब चालक के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में कैब चालक के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो09एयूआरपी 35- अस्पताल में भर्ती हत्यारोपी सेपूछताछ करते एसपी अभिषेक वर्मा व मौजूद एएसपी शिष्य?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के प्रतापपुर पुल की सर्विस रोड पर कैब (कार) चालक के हत्यारोपियों से रविवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों हत्यारोपी वहीं गिर गए। पुलिस ने दोनों को उठाकर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कैब चालक की हत्या करने की बात स्वीकारी है।
बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर भीखमनगर के पास 23 दिसंबर को जखोपुर, गुरुग्राम निवासी कैब चालक मुकेश बाबरिया पुत्र धर्म पाल की हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत से शव बरामद करने के साथ ही सड़क पर लावारिस हालत में खड़ी कार बरामद की थी। उसी रात मिश्रीपुर गांव के पास एक युवती का अधजला शव भी पुलिस ने बरामद किया था। एक ही रात में दो हत्याओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार ने एसपी अभिषेक कुमार को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसपी ने सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी सत्येंद्र यादव को घटना के खुलासे की जिम्मेदारी दी थी।
जांच में पुलिस ने शव के पास बरामद कार का सीसीटीवी फुटेज इटावा के बकेवर थानाक्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से पाया। इसमें पुलिस को कार के अंदर दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। कार सवार व्यक्तियों की पहचान केशव कुमार (25) निवासी मुरैना रूपशाह, अजीतमल औरैया व वीर सिंह (26) निवासी मसूदपुर, अछल्दा के रूप में हुई। एसओजी की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे केशव और वीर को बाइक से कहीं जाते समय एसओजी टीम ने प्रतापपुर पुल के पास घेर लिया। भागने की कोशिश में दोनों ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें दोनों के पैरों में गोली लग गई। इससे वह बाइक समेत वहीं पर गिर गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने कैब चालक मुकेश की हत्या कर ने की बात स्वीकारी है। दोनों को घायलावस्था में सैफई रेफर किया गया है।