फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

रागिनी के वोमिटर वमन गमन यंत्र से सुखद होगा सफर

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
दिबियापुर। अक्सर कार और बसों में यात्रा करते समय लोगों को उल्टी होने लगती है। कई बार तो गाड़ी रुकने से पहले ही उल्टी हो जाती है। इससे गाड़ी में साफ सफाई की समस्या खड़ी हो जाती है। यात्रियों को इन्हीं मुश्किलों को देखकर शिवगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा रागिनी के दिमाग में वोमिटर- वमन गमन यंत्र बनाने की सूझी। छात्रा ने प्रोजेक्ट तैयार करके इंस्पायर अवार्ड के लिए भेजा, तो उनका प्रोजेक्ट चयनित हो गया। अब छात्रा को यह प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

रागिनी ने बताया कि लोगों को कार या बसों में यात्रा के दौरान उल्टी करते देखा है। मार्गदर्शक शिक्षक मनीष कुमार व बड़ों से ज्ञात हुआ है कि कई बार इसके लक्षण पीढ़ी दर पीढ़ी नजर आते हैं। उल्टी के दौरान सहयोगी यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ज्यादातर लोग उल्टी से निकले द्रव को सड़क पर फेंक देते हैं। इससे बीमारियां फैलतीं हैं। रागिनी ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक मनीष कुमार के सहयोग से वोमिटर- वमन गमन यंत्र तैयार करने की ठानी।
विज्ञापन

बताया कि कार, बस एवं अन्य वाहनों में निर्धारित विंडो सीट के पीछे इस उपकरण को लगा दिया जाए। व्यक्ति मुख के समीप एक मास्कनुमा सिरा हो जो एक पाइप से वाहन के नीचे एक चेंबर से जुड़ा हो। उल्टी के बाद एक बटन दबाते ही पूरा पाइप निर्वातित (खाली एवं स्वच्छ) भी हो जाएगा। चेंबर में एकत्रित अशुद्धि को सुरक्षा के साथ निर्धारित स्थल पर डाला जा सकेगा। यंत्र की आवश्यकता पहाड़ी क्षेत्रों में चलने वाली बसों में भी सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक मनीष कुमार ने बताया उन्होंने अपने पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवगंज में एक आइडिया फेस्ट का आयोजन किया था। इसमें क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर आधारित 40 से अधिक नये आइडिया बच्चों ने दिए थे। उनमें से उत्कृष्ट पांच आइडिया को भारत सरकार के इंस्पायर योजना के अंतर्गत भेजा गया।

इनमें से कक्षा आठ की छात्रा रागिनी पुत्री राज किशोर का प्रोजेक्ट चयनित हुआ है। बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग औरैया से चयनित यह एक मात्र प्रोजेक्ट है। बीएसए चंदना रामइकबाल यादव, खंड शिक्षाधिकारी कृपा शंकर यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापिका अरुणा त्रिपाठी ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed