{"_id":"61bb8ed62f00f05ed01bced4","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp669958474","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 से प्रदेश भर में चलेगी महंगाई रोको यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 से प्रदेश भर में चलेगी महंगाई रोको यात्रा
विज्ञापन
फोटो16एयूआरपी 43- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला व राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र गुप्ता का माल्याप?
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के बाद अब जन अभियान पार्टी के माध्यम से व्यापारियों को उनका हक दिलाने बिगुल फूंका गया है। इसके लिए पूरे प्रदेश में 26 दिसंबर से महंगाई रोको यात्रा लखनऊ से शुरू की जाएगी।
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल व जन अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला के गुरुवार को औरैया शहर पहुंचने पर व्यापारियों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अब व्यापारियों की पार्टी मैदान में आ गई है। यह पार्टी व्यापारियों के सहयोग से प्रदेश में विधान सभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। कहा कि अब व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने वाली सरकारों को सबक सिखाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेहड़ी वालों को स्थायित्व दिलाया जाएगा। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, व्यापारी आयोग का गठन किया जाएगा। अब तक 118 व्यापारियों के चुनाव लड़ने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने औरैया शहर के मोहल्ला महावीरगंज निवासी व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने की घोषणा की। इस मौके पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, प्रदेश सचिव अखिलेश सक्सेना, विनय पुरवार, धर्मेंद्र यादव, नीरज पोरवाल, जाहर सिंह प्रधान नरोत्तमपुर, प्रधान खानपुर लारा, गल्ला मंडी आढ़त संघ महामंत्री जमाली सिंह, जसोदा नंदन समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।