{"_id":"61b1017c2bf92073f33d5e3b","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6685029131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसा युवक, मौत
विज्ञापन
फोटो-08एयूआरपी-7- मृतक कुलदीप की फाइल फोटो
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना(औरैया)। खेत में गेहूं की बुवाई करते समय ट्रैक्टर से उतर रहा युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भर परिजनों को शव सुपुर्द किया है।
अयाना थाना क्षेत्र के इकबालपुर निवासी बाबूराम का पुत्र कुलदीप (19) अपने मामा भोले निवासी ककरैया थाना इकदिल जिला इटावा के साथ सुबह सात बजे के करीब खेतों पर गेहूं की बुवाई करने गया था। इसी बीच ट्रैक्टर में डीजल डालने के बाद भोले ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। ट्रैक्टर से उतर रहा कुलदीप पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। जब तक ट्रैक्टर को रोका जाता तब तक उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलने पर बबाइन चौकी प्रभारी रजनीश कुमार मौके पर जा पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। मृतक के पिता ने बताया कि उसने गांव के रामसेवक का खेत बटाई पर ले रखा था, उसकी बुधवार सुबह बुवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
इकलौते पुत्र की मौत से परिजन बेहाल
घटनास्थल पर रोते-बिलखते पिता बाबूराम ने बताया कि चार बहनों के बीच कुलदीप अकेला था। गृहस्थी के साथ ही बाहर के काम में हाथ बंटाता था। घटना स्थल पर बहन काजल, निशा, रशना, नेहा बेसुध नजर आई। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए।