{"_id":"61b0fa849618ca70617e61c0","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp668496578","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटे 13 लोग छह की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटे 13 लोग छह की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर विदेशों से आने वाले लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है। दिसंबर माह में विदेशों से लौटे छह लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
शासन के निर्देश पर विदेश से आने वालों पर खास निगाह रखी जा रही है। जिले में एक दिसंबर से सात दिसंबर तक विदेश यात्रा से आने वालों की संख्या 13 है। जिसमें छह लोगों के सैंपल लिए गए हैं। शासन स्तर से इनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिलने पर इनसे संपर्क साधा जा रहा है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शासन स्तर से अभी तक विदेश से आने वाले 13 लोगों की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने लक्षण वाले छह लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। सैंपलों की रिपोर्ट आने तक उन्हें एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से कोई व्यक्ति जिले में नहीं आया है। बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर शासन से मिले दिशा-निर्देशों के तहत विदेश से आने वाले लोगों की सैंपलिंग, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इसके अलावा जिले में सभी ऑक्सीजन प्लांट तैयार हैं। चिचौली अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा फोकस सैंपलिंग की जा रही है।