फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा

Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 20एयूआरपी45- महर्षि बाल्मीकि की झांकी का पूजन करते व्यापारी नेता अनूप कुमार गुप्ता - फोटो : AURAIYA
औरैया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शहर में भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका जगह-जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभा यात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि की सवारी के अलावा भी देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बघाकटरा से महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जो शहर के मुख्य मार्ग दिबियापुर रोड, सुभाष चौराहा, इटावा रोड, फफूंद रोड, बनारसीदास, पढ़ीन दरवाजा होते हुए वापस बघाकटरा पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का शुभारंभ अखिल भारतीय व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने महर्षि वाल्मीकि रूप में रथ पर विराजमान झांकी का पूजन कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इसके साथ ही शोभा यात्रा के दौरान अन्य झांकियों का भी पूजन किया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम का दरबार, राधा-कृष्ण, शंकर पार्वती, लव-कुश आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा शुभारंभ से पहले आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के अलावा योंगेद्र सिंह उर्फ कल्लू यादव, शंभू दयाल दोहरे, अनिल तिवारी आदि ने संबोधित किया। शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में युवक, महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे। इस मौके पर ऋषि चौधरी, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed