फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

शहीदों के सपनों को पूरा कर रही सरकार: राज्यमंत्री

Thu, 21 Oct 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर चल रहे अमृत महोत्सव के तहत विकास भवन सभागार में सोशल ऑडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि अनुपूरक बजट के माध्यम से रोजगार सेवकों, सोशल ऑडिट कर्मियों, आशा बहुओं समेत विभिन्न कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने का भी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। साथ ही गांव के विकास कार्यों में पारदर्शिता की मंशा से सोशल ऑडिट टीमों का गठन किया गया है। ऐसे में सोशल ऑडिट टीमों की जिम्मेदारी है कि सरकार ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है। उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करें ताकि पात्रों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता सहभागिता और जागरुकता की मंशा से सामाजिक अंकेक्षण का निर्णय लिया गया है। सोशल ऑडिट मनरेगा जांच की रीढ़ है। कार्यक्रम संयोजिका एवं मनरेगा सोशल ऑडिट की जिला समन्वयक विद्या सिंह सेंगर ने कहा कि सोशल ऑडिट के माध्यम से जिले की तमाम ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में खामियां पाई गई थीं। उन्हें दुरुस्त कराया गया। देश में आंध्र प्रदेश के बाद सोशल ऑडिट के बेहतर प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार में राज्य सभा की सांसद गीता शाक्य के प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य, डीडीओ करुणापति मिश्रा, आसाराम राजपूत, खंड विकास अधिकारी सहार मनीष कुमार सिंह, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अवधेश शुक्ला, दिनेश मिश्रा, देवेंद्र त्रिपाठी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, ब्लॉक समन्वयक पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed