{"_id":"61706cf3cac086715f3b0c1d","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp659405421","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी हो गईं डिपो की 13 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी हो गईं डिपो की 13 बसें
विज्ञापन
फोटो 20एयूआरपी23- डिपो परिसर में खड़ी बस के घिसे टायर की स्थिती
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। डिपो की अधिकांश बसें जर्जर हालत में हैं। घिस चुके टायरों को बदलने और जरूरी उपकरणों की मांग पूरी नहीं होने पर डिपो की 13 बसें खड़ी हो चुकी हैं। इधर, त्योहार को देखते हुए सवारियों की संख्या बढ़ने लगी हैं। ऐसे में कम बसों के चलते सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों ने जल्द ही बसें दुरुस्त कराने की बात कही है।
औरैया डिपो में यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रधान करने के लिए इस समय 67 बसें संचालित की जा रहीं हैं। लॉकडाउन के दौरान से घाटे में जा रहे डिपो के लिए अधिकारी पूर्ति करने में जुटे हैं। लेकिन डिपो की बसें घिसे टायरों पर चल रहीं हैं। संचालित की जा रही बसों में 13 बसों के टायर तो चलने के योग्य नहीं हैं। जिससे यह बसें औरैया डिपो और डिवीजन कार्यालय में खड़ी करा दी गई हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो टायरों और उपकरणों की मांग पूरी नहीं होने से डिवीजन कार्यालय में सात और डिपो परिसर में छह बसें खड़ीं हैं। लॉकडाउन के दौरान से ही टायरों और उपकरणों की मांग को विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है।
जिम्मेदार बोले
टायर व बसों के कुछ उपकरण नहीं मिलने से कुछ बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। डिवीजन कार्यालय में सात बसें खड़ीं हैं। औरैया डिपो में खड़ीं बसों के लिए उपकरणों की मांग की गई है। जल्द ही उपकरण मुहैया कराए जाने का आश्वासन मिला है। जिसके बाद ही इन बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
-आरएस चौधरी, एआरएम