{"_id":"617068b1b984dc006e5f2980","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6594040180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट का लालच देकर युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिस्कुट का लालच देकर युवक ने मासूम से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आए युवक ने पड़ोसी की चार वर्षीय मासूम को बिस्किट दिलाने का लालच देकर दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को देख परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। देर शाम घटना की जानकारी पर एसपी भी गांव पहुंचे और परिजनों ने जानकारी ली है।
बुधवार को एक गांव में अपनी बहन के घर आए धनबाली निवासी प्रेम नरेश ने पड़ोसी की बेटी को खेलते समय बिस्किट का लालच देकर भूसे के कमरे बुला लिया। जहां बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की हालत बिगड़ते देख आरोपी युवक उसे वहीं पर छोड़ कर भाग गया। कुछ देर बाद बच्ची के रोने की आवाज सुन परिजन पहुंचे तो मासूम गंभीर हालत में पड़ी मिली। परिजन तत्काल बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र लाए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीएचसी से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पास के कमरे में छिपे आरोपी को पकड़ा है। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण ने बताया कि तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उधर, घटना की जानकारी होते ही तत्काल सीओ बिधूना मुकेश प्रताप मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वहीं, एसपी अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।