{"_id":"614cc9048ebc3efd5e1a0717","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6540252116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो23एयूआरपी 27- पुलिस की गिरफ्त में अपमिश्रिम शराब बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने सहायल थाना क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर बुधवार देर रात छापामारी कर मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने अपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद की है।
जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे आबकारी निरीक्षक जयनारायण सिंह, आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार के अलावा सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव के निर्देशन में सहायल थाना पुलिस ने दिबियापुर रोड पर छापेमारी की। जहां हनुमान मंदिर के पास बनी एक दुकान के पास बैठकर अवैध शराब बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सहायल कसबा निवासी पवन बाजपेई व गांव भरखा निवासी बबलू तिवारी बताया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मौके से 100 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, प्लास्टिक की कट्टी में तैयार अपमिश्रित पांच लीटर शराब, डेढ़ किलो यूरिया खाद व दीवाना ब्रांड की 17 शीशी खाली क्वार्टर की ढक्कन समेत बरामद की। बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन बाजपेई देशी शराब ठेके का लाइसेंसी है। उनकी शराब की दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।