फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

छह गांवों में 300 लोग बीमार, स्वास्थ्य टीमों ने जमाया डेरा

Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 23एयूआरपी05- देवरपुर गांव में मौजूद स्वास्थ्य टीम मरीजों का उपचार करती। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए गुरुवार को छह गांवों में स्वास्थ्य टीमों ने डेरा जमाया। जहां तीन सौ मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। वहीं, टीमों ने कई स्थानों पर भरे पानी में डेंगू लार्वा की जांच की।
विज्ञापन

बुधवार को एक साथ दो गांवों में सर्वाधिक छह डेंगू के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। बैठकों के बाद टीमों को अधिक से अधिक मरीजों और उनके संपर्कियों के उपचार के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को देवरपुर, भासौन, सिखरना, भदौरा, बहादुरपुर, मानिकपुर छह गांवों में लोगों के बीमार होने की जानकारी पर स्वास्थ्य टीमें गांव पहुंचीं। स्वास्थ्य टीमों ने सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक डेरा जमाया। एक स्थान पर मरीजों को देखने के साथ ही घर-घर जाकर टीमों ने मरीजों की स्थिति देखी। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि भासौन गांव में पहुंची टीमों ने 44 मरीजों का उपचार किया। बताया कि छह गांवों में पहुंची टीमों ने वायरल फीवर से पीड़ित 300 से अधिक मरीजों का उपचार किया। गंभीर मरीजों की डेंगू और कोरोना की जांच भी की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचे 423 मरीज
जिला अस्पताल 50 शैय्या में गुरुवार को वायरल फीवर से पीड़ित नए मरीजों की संख्या 423 रही। जिसमें गंभीर रूप से बीमार पांच मरीजों को भर्ती किया गया। आराम मिलने पर उन्हें दोपहर बाद घर भेजा गया। इधर, शहर के प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली। तिलक नगर स्थित नुमाइश मैदान के निकट एक प्राइवेट अस्पताल में बेड फुल होने पर चिकित्सक ने सड़क किनारे पेड़ की छांव में मरीजों का उपचार किया। सीएमएस डॉ. पीके कटियार और डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार और दस्त के मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भरे पानी को टीमों ने कराया साफ
स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव में घर-घर जाकर सर्वे कर रहीं हैं। सर्वे के दौरान टीमों को ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव दिखा। यही नहीं घरों के बाहर रखे टायरों, पौधों के आस-पास व बर्तनों में पानी भरा देख टीमों ने नाराजगी जताई। साथ ही कई दिनों से भरे पानी को साफ कराया।
1509 ने कराई कोरोना की जांच
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को लेकर भी सतर्क है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक टीमों ने शिविर लगाकर कुल 1509 लोगों के सैंपल लिए। जिसमें आरटीपीसीआर के 805, एंटीजन 704 और ट्रू-नेट के चार सैंपल लिए गए। बताया कि एक दिन पहले गुरुवार को लिए गए 1500 सैंपलों में सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ शून्य होने पर अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं।

लड़ैयापुर में डेंगू के लिए गए 15 सैंपल
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि लड़ैयापुर में स्वास्थ्य टीम ने डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले मरीजों के सैंपल लिए। जिसमें कुल 15 मरीजों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए कानपुर लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed