फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

53 सेंटरों पर 3912 लाभार्थियों ने कराया टीकाकरण

Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो-23एयूआरपी-1- अस्पताल के बाहर जमा भीड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले में टीकाकरण अभियान गति पकड़ने लगा है। वहीं, अधिकारी भी 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की टीकाकरण के प्रति जागरूक करने में जुट गए हैं। टीकाकरण कराने वालों में युवा लाभार्थियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिले में 53 सेंटरों पर आए 3912 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिसके चलते अब टीकाकरण कराने वाले लाभार्थियों की संख्या छह लाख 17 हजार 494 जा पहुंची है। जिसमें पहली डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या पांच लाख 25 हजार 121 है। वहीं, दोनों डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या अब 92 हजार 373 जा पहुंची है। बताया कि युवा लाभार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने लोगों से सावधानी देते हुए कहा कि वायरल बीमारियां कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे सकतीं हैं। इसके लिए स्वच्छता पर ध्यान दें और टीकाकरण जरूर कराएं। बताया कि 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण कराने के लिए टीमें संपर्क अभियान चला रहीं हैं। पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज से वंचित लोगों को विभागीय टीमें शीघ्र संपर्क करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed