फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

मानक से कम बस चलाने पर छह चालक-परिचालकों को चेतावनी

Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। परिवहन विभाग के सख्त निर्देशों के बाद भी डिपो में चालक-परिचालकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। तय मानक के अनुसार बस न चलाने वाले छह चालक-परिचालकों को एआरएम ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी। साथ ही सभी चालकों-परिचालकों को निर्देशित किया कि विभाग के निर्देशों का पालन करें। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश है कि सभी चालकों व परिचालकों को चार हजार किलोमीटर बस संचालित करनी है। इससे कम बसें संचालित करने वालों के खिलाफ विभागीय कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें वेतन काटने के भी निर्देश हैं। बताया कि पिछले महीने छह चालक-परिचालकों ने चार हजार से कम किलोमीटर बसें संचालित की। जिन्हें नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। यदि वह सुधार नहीं करते हैं तो अगले माह से उनते वेतन से कटौती की जाएगी। जिन्हें चेतावनी दी गई है, उनमें तीन चालक और तीन परिचालकों शामिल हैं।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि प्रतिदिन 165 किलोमीटर बस संचालित करने के निर्देश है। लेकिन चालक-परिचालकों ने लापरवाही बरती। इसके साथ ही डिपो के समस्त चालकों को भी कार्यशाला आयोजित कर दिशा निर्देश दिए गए हैं कि चार हजार किलो मीटर बसें प्रति महीने चलाएं। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा में खड़ी हुई बस, वापस लौटी
सवारियां लेकर कानपुर जा रही औरैया डिपो की एक बस सिकंदरा पहुंचते ही खराब हो गई। बसों की सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया। जिसके बाद किसी तरह चालक ने बस को ठीक कर वापस डिपो ले आया। जहां चालक ने बताया कि बस लोड नहीं ले पा रही थी और अचानक बंद होने पर उसे वापस लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed