फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

तीन लाख से अधिक रुपयों से भरा बैग लेकर भागा युवक

Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 23एयूआरपी13- घटना की जानकारी देते डेरी संचालक - फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। बैटरी खरीद कर कार में रखने के बाद रुपये दे रहे डेयरी संचालक की कार से रुपयों से भरा बैग लेकर युवक फरार हो गया। डेयरी संचालकों ने युवक का पीछा किया। वह पकड़ने में सफल नहीं हो सकी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज करने और शीघ्र खुलासा करने का सीओ बिधूना ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गपचारियापुर निवासी जयप्रकाश, गांव मढ़ामाछी झील निवासी श्याम कुमार और सबहद कटरा निवासी शिवपाल सिंह अपने अपने गांव में डेयरी संचालक हैं। तीनों ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीनों ने शुक्रवार को सेंट्रल बैंक से अपने-अपने खाते से रुपये निकाले थे। जय प्रकाश ने एक लाख 15 हजार, श्याम कुमार ने एक लाख 10 हजार 500, शिवपाल सिंह ने 99 हजार रुपये निकाले थे। बताया कि यह रुपये एक बैग में रखकर कार में रखा था। कार से वह बिधूना कस्बे के दिबियापुर तिराहे पर एक बैटरी की दुकान पर पहुंचे। बैटरी खरीदकर कार में रखने के बाद रुपये देने लगे। तभी एक युवक रुपयों से भरा बैग कार से उठाकर ई रिक्शा पर बैठकर नदी पुल की तरफ भाग गया। डेयरी संचालकों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी डेयरी संचालकों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी बंद
घटनाओं पर निगाह रखने के लिए कस्बे में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। कुछ दिन चलने के बाद यह कैमरे बंद हो गए हैं। ऐसे में क्षेत्र में होने वाली घटनाओं पर निगाह रखना और आरोपियों को तलाश करना पुलिस को लिए चुनौती बना रहा है। शोपीस बन चुके कैमरों का बदमाश पूरा फायदा उठाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। पीड़ितों द्वारा तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा और घटना का खुलासा भी किया जाएगा।
-सीओ बिधूना, मुकेश प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed