{"_id":"60a94d408ebc3e5879677531","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6298742122","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से दो पुलिस कर्मी समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से दो पुलिस कर्मी समेत चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने एक के बाद दो स्थानों पर बाइक सवारों को टक्कर मारी। जिसमें एक सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बिधूना सीएचसी से सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
बिधूना कोतवाली में तैनात सिपाही रामनरेश शनिवार को होमगार्ड कमलेश कुमार के साथ बाइक से सरकारी काम से औरैया जा रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर स्थित कल्यानपुर जागू के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सिपाही व होमगार्ड सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इस घटना से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार अज्ञात ने एक अन्य बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। इस घटना में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव डखनाई निवासी राकेश पुत्र बनवारी लाल और उनका साला फूलसिंह पुत्र राजेश निवासी रायपुर थाना रसूलाबाद कानपुर देहात घायल हो गए।
घायलों को सड़क पर देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी शंशाक राजपूत ने बताया कि सरकारी काम से औरैया जा रहे सिपाही व होमगार्ड और रिश्तेदारी में जा रहे अन्य दो बाइक सवार दुर्घटना में घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।