{"_id":"60a94d428ebc3e74f612d17d","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp629873882","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। क्षेत्र के बेला-औरैया मार्ग पर गांव नीमहार मोड़ के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। उपचार के दौरान घायल बाइक सवार की मौत हो गई।
गांव नुनारी निवासी सोबरन सिंह (55) पुत्र स्व.छक्कीलाल अपने नाती अमन के साथ मल्हौसी से बाइक द्वारा वापस अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह रास्ते में पड़ने वाले गांव नीमहार मोड़ के पास बेला-औरैया मार्ग पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बेला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने सोबरन सिंह को मृत घोषित कर दिया। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के आधे घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यदि एंबुलेंस समय से आती तो जान बचाई जा सकती है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही कोई कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।