फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

दो कर्मचारियों की मौत के बाद खातों में भेजी धनराशि

Sat, 22 May 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। जिले में चुनाव ड्यूटी की वजह से हुई शिक्षकों व राज्य कर्मचारियों की मौत के बाद उनको मुआवजा व परिजनों को नौकरी दिलाने के लिए शासन ने डीएम से ब्योरा तलब किया है। पंचायत चुनाव के दौरान हुई दो कर्मचारियों की मौत की पुष्टि करते हुए जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित धनराशि को उनके खातों में हस्तांतरित किया जा चुका है। पंचायत चुनाव के दौरान जिले में किस विभाग के कितने कर्मचारी की मौत हुई है उसका विभागवार ब्योरा जुटाने के डीएम ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिला प्रशासन से पंचायत चुनाव में कोरोना संक्रमित शिक्षकों व राज्य कर्मचारियों की मौत का ब्योरा तलब किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन के अनुसार अभी तक चुनाव ड्यूटी के दौरान जिले में तैनात हापुड़ निवासी एक होमगार्ड व जिले के सहार विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधव नगर में तैनात हेड मास्टर लक्ष्मी की मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के बाद उनके परिजनों के खातों में निर्धारित 15-15 लाख रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक चुनाव के दौरान जो भी शिक्षक जिस किसी वजह से भी मृत हुए हैं उन सभी का ब्योरा बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला प्रशासन को भेजा गया है। जिसमें देवेंद्र कुमार दुबे प्रधानाध्यापक उ.प्रा.वि. चिमकुनी, ज्योति राठौर सहायक अध्यापक प्रा.वि.अंधियारी, रविकांत सहायक अध्यापक प्रा.वि.नगला कले, महताब अहमद प्रा.वि.किचहिया गोपालपुर, शशिबाला सहायक अध्यापिका प्रा.वि.नौगवां, योगेश यादव प्रधानाध्यापक प्रा.वि. रामनगर, राजकुमारी सहायक अध्यापिका पूर्व मा.वि.शहबाजपुर, धर्मेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक प्रा.वि. उम्मेद, अजय कुमार सिंह प्रधानाध्यापक पूर्व.मा.वि.पखनगोई, शिवम अनुचर पूर्व.मा.वि.नसीराबाद, शिवनारायण राजपूत सहायक अध्यापक पूर्व मा.वि.अनेसो, सुनील कुमार प्रा.वि.जगतपुर मई, श्रीकृष्ण प्रधानाध्यापक प्रा.वि. डेरा बलवंत के नाम शामिल हैं। इनका अभी सत्यापन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले में पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित शिक्षकों व अनुचरों की मौत को लेकर शासन की ओर से जारी आंकड़ों की निंदा की है। उन्होंने औरैया जिले में ही प्राथमिक विद्यालयों के 13 अध्यापकों, एक शिक्षा मित्र, एक अनुचर के अलावा माध्यमिक विद्यालयों के तीन अध्यापकों व एक अनुचर की कोरोना संक्रमण से मौत होने का दावा किया है।

जिम्मेदार बोले
सभी विभागों से ब्योरा तलब किया गया है। इसमें चुनाव के दौरान दो कर्मचारियों की मौत जिसमें एक होमगार्ड व एक शिक्षिका के नाम सामने आए थे, चुनाव आयोग के निर्देश पर उनके खातों में 15-15 लाख रुपये की धनराशि हस्तांतरित करवा दी गई है। शेष विभागों से भी ब्योरा मांगा गया है। इसमें वही कर्मचारी मुआवजे का हकदार होगा जिनकी मौत चुनाव ड्यूटी के दौरान हुई होगी। इसके साथ ही जिन कर्मचारियों की मौत कोरोना संक्रमित होने के बाद हुई है उनके परिजनों को शासन से नौकरी का प्रावधान है। ऐसे में जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
- सुनील कुमार वर्मा, जिलाधिकारी, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed