{"_id":"60a94b228ebc3e34fc035002","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6298701178","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिचौली कोविड अस्पताल में महिला की मौत, 40 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिचौली कोविड अस्पताल में महिला की मौत, 40 नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को कोविड अस्पताल में एक महिला संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जबकि जिले में 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 109 मरीजों ने जंग जीती।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को चिचौली स्थित एल-टू अस्पताल में भर्ती गंभीर संक्रमित महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है। जिसके चलते जिले में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 158 हो गई है। जिले में 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके चलते अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार 65 हो गई है। यही नहीं 109 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। अब जिले में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9208 हो गई है। बताया कि जनपद में अब एक्टिव केस मात्र 691 रह गए हैं। वहीं, जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या में भी कमी हुई है। अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र 194 रह गए हैं।
बताया कि होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या अब 702 रह गई है। एल-टू चिचौली कोविड अस्पताल में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 28 है। जबकि जिले के बाहर के कोविड अस्पतालों में भर्ती गंभीर 28 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। लखनऊ लैब से अब 755 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि जिले में हालात नियंत्रित हो रहे हैं। हालांकि अभी लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।