{"_id":"60a94a6b8ebc3efbc93bde22","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6298697157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। एसडीएम अजीतमल ने शनिवार को उप मंडी समिति बाबरपुर स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को सही तौल कर टोकन के हिसाब से ही किसानों के गेहूं खरीदने की हिदायत दी। अभिलेखों की जांच-पड़ताल के साथ ही केंद्र पर मिले किसानों से पूछताछ की।
गेहूं खरीद केंद्रों पर बारदाना की कमी, टोकन सिस्टम से खरीद न होने, घटतौली आदि की शिकायतें लगातार किसानों द्वारा की जा रहीं हैं। इसकी जानकारी करने एसडीएम अजीतमल विजेता उपमंडी समिति बाबरपुर स्थित केंद्र पर पहुंचीं। वहां मौजूद किसानों से पूछताछ की। साथ ही अभिलेखों को बारीकी से देखा।
केंद्र प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 112 किसानों से 4850 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। पर्याप्त मात्रा में बारदाना होने की जानकारी दी। एसडीएम ने किसानों के खरीदे गए गेहूं के अभिलेखों का मिलान कराया। साथ ही केंद्र प्रभारी को सही तौल कर टोकन के हिसाब से ही किसानों के गेहूं खरीदने की हिदायत दी। निर्देशित किया कि किसानों को केंद्र पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।