{"_id":"60675cd68ebc3ec5446dcba2","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6211962143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को फिर मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को फिर मिलेगा खाद्य सुरक्षा भत्ता
विज्ञापन
औरैया। मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) से वंचित करीब एक लाख 16 हजार बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ता फिर दिया जाएगा। यह भत्ता एक मुश्त 124 दिन का होगा। इसमें बच्चों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान (कोटेदार) से गेहूं, चावल निशुल्क मिलेगा। अभिभावकों के खाते में भोजन लागत राशि भेजी जाएगी। इससे पहले दो बार भत्ता व राशन सरकार दे चुकी है।
मध्याह्न भोजन योजना जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों के लिए लागू है। प्रत्येक कार्य दिवस में स्कूल के बच्चों को तय मेन्यू के तहत पका भोजन खिलाने का प्रावधान है। कोरोना के कारण यह कक्षाएं 15 फरवरी तक बंद रही हैं। ऐसे में इन बच्चों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया। शासन ने इस अवधि का खाद्यान्न और भोजन की लागत राशि बच्चों को घरों में मुहैया कराने का निर्णय लिया है। योजना के तहत सितंबर 2020 से लेकर नौ फरवरी 2021 तक कुल 124 कार्य दिवस का खाद्यान्न आवंटित करने का आदेश विशेष सचिव डॉ. काजल ने दिया है। अब कक्षा एक से लेकर पांच तक के प्रत्येक बच्चे को प्रतिदिन 100 ग्राम खाद्यान्न और चार रुपये 97 पैसे तथा कक्षा छह से आठ तक प्रत्येक बच्चे को 150 ग्राम खाद्यान्न और सात रुपये 45 पैसे भोजन लागत राशि बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
दो बार में मिलेगा योजना का लाभ
मिड-डे मील का खाद्यान्न कोटेदारों को चालू महीने में आवंटित हो जाएगा। कनवर्जन कास्ट स्कूल के खातों में भेजी जा चुकी है। शिक्षक अभिभावकों के बैंक खातों में यह राशि भेजने की व्यवस्था करेंगे। पहली बार में 24 मार्च से 30 जून 2020 तक 76 दिन, दूसरी बार में पहली जुलाई से 31 अगस्त 2020 तक कुल 49 दिन का योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
-चंदना राम इकबाल यादव, बीएसए