{"_id":"603d2a1e8ebc3ee64a355845","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6149803144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि लोन मेले में पहले दिन 13 फार्म हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि लोन मेले में पहले दिन 13 फार्म हुए
विज्ञापन
फोटो 01एयूआरपी02- आवेदकों के फार्म ऑन लाइन करता कर्मचारी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। पीएम स्वनिधि लोन मेले में पहले दिन पालिका परिषद में 13 आवेदकों के फार्म ऑनलाइन पंजीकृत किए गए। शासन की ओर से स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक से 6 मार्च तक इसका आयोजन किया जा रहा है।
माइक्रो क्रेडिट स्कीम के तहत पीएम स्वनिधि लोन मेले का आज से शुभारंभ कर दिया गया। नगर पालिका परिषद में आयोजित इस मेले में पहले दिन 13 आवेदकों ने फार्म भरे। योजना के तहत आवेदक को बिना सिक्योरिटी के 10 हजार रुपये तक का लोन देकर स्वरोजगार करना है। जिसमें लोन लेने वाले को रुपये वापस करने के लिए प्रति माह 900 रुपये जमा करने होंगे। इस योजना में नियमित भुगतान पर लाभार्थी को सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी मिलेगी। साथ ही डिजिटल लेनदेन पर साल में 1200 रुपये तक का कैश बैक का भी लाभ मिलेगा।
फार्म भरवाने वाले पालिका कर्मी कमलेश ने बताया कि इस बार फार्म ऑनलाइन करने के लिए आवेदक का परिचय पत्र पहले बनाया जा रहा है। बिना परिचय पत्र के आवेदक का फार्म ऑनलाइन नहीं होगा। पालिका ईओ बलवीर सिंह ने बताया कि लोन मेले का विशेष अभियान छह मार्च तक चलेगा।