फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

अभिलेखों में प्रदर्शनी के नाम से दर्ज होगा पुराना नुमाइश मैदान

Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। पुराना नुमाइश मैदान को प्रदर्शनी स्थल के रूप में अभिलेखों में दर्ज कराने के लिए तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए अभिलेखों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शरदोत्सव प्रदर्शनी के लिए पुराना नुमाइश मैदान का डीएम सुनील कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया था। डीएम ने एसडीएम रमेश चंद्र यादव को निर्देश जारी कर पुराना नुमाइश मैदान को प्रदर्शनी स्थल के रूप में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अभी तक शहर में प्रदर्शनी स्थल के नाम पर कोई भी जमीन नहीं है। हालांकि पालिका प्रशासन की ओर से पुराना नुमाइश मैदान पर हर साल शरदोत्सव प्रदर्शनी लगवाई जाती रही है। लेकिन इसका प्रदर्शनी स्थल के रूप में पालिका और तहसील के अभिलेखों में नाम दर्ज नहीं है। अभी तक सरकारी अभिलेखों में पुराना नुमाइश मैदान आबादी के रूप में दर्ज था।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
पुराना नुमाइश मैदान को प्रदर्शनी स्थल के रूप में अभिलेखों में दर्ज किया जाएगा। इसके लिए आदेश मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। - रमेश चंद्र यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed