{"_id":"602ab66b8ebc3ee96d155752","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp61208096","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक सिटी में फसल की नष्ट, हटवाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक सिटी में फसल की नष्ट, हटवाया कब्जा
विज्ञापन
फोटो15एयूआरपी 50- परिसर में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर व जेसीबी से हटाते कर्मचारी।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर-कंचौसी मोड़ स्थित प्लास्टिक सिटी में आवंटियों को कब्जा दिलाने के लिए परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी रही। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिसर में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया।
सोमवार दोपहर 12 बजे डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम, एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम सदर रमेश यादव, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार सदर राजकुमार, पुलिस व राजस्व कर्मियों की टीम के साथ गांव लखनपुर स्थित प्लास्टिक सिटी पहुंचे। परिसर में लगभग 25 एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को नष्ट कराया गया। मौके पर पीएसी व दंगा नियंत्रण बल भी मौजूद रहा।
यूपीसीडा के परियोजना अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि अभी तक 75 लाभार्थियों को भूमि आवंटन किया गया है। उन्हीं को सबसे पहले कब्जा दिया जाएगा। मंगलवार से आवंटियों को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिसर में बाउंड्रीवाल का भी निर्माण कराया जाएगा।