फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

दुकानें बंद कर सराफा कारोबारियों ने जताया आक्रोश

Mon, 15 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 15एयूआरपी10- बंद दुकानों के बाहर नारेबाजी कर विरोध प्रकट करते सराफा कारोबारी। - फोटो : AURAIYA
औरैया। सराफ की हत्या के विरोध में सोमवार को सराफा बाजार बंद रहा। आक्रोशित व्यापारियों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, माल बरामद करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग पुलिस प्रशासन से की। व्यापारियों ने कहा कि सख्त कदम न उठाए जाने पर प्रदर्शन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

गत शनिवार देर शाम सराफा कारोबारी तेज सिंह की हत्या कर बाइक सवार बदमाश 10 लाख रुपये के जेवर लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना का खुलासा न होने से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को सराफा बाजार बंद रखा। सोमवार सुबह शहर के होमगंज स्थित सराफा बाजार में कारोबारी एकत्र हुए। कारोबारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। सराफा कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। व्यापारी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उमेश चौधरी ने कहा कि शाम छह बजे के बाद पुलिस पिकेट नदारद रहती है। पुलिस प्रशासन से शाम छह से रात नौ बजे के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने की मांग की। ताकि सराफा कारोबारी सुरक्षित घर पहुंच सके। प्रमुख स्थानों पर 24 घंटे पुलिस तैनाती की मांग की। विरोध जताने वालों में संजू वर्मा, हीरा वर्मा, सतीश वर्मा, गोविंद वर्मा, आनंद माधव पुरवार, संजीव वर्मा, वीरेश कुमार, रामजी सोनी, दिलीप सिंह, वीनू वर्मा, सत्यप्रकाश आदि कारोबारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी बोले, सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर सुनवाई नहीं
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कहा कि पहले पुलिस ने व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शाम को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग पर भी सुनवाई नहीं हुई। इसका परिणाम है कि सराफा कारोबारी अपराधियों का निशाना बन रहे हैं।
सराफा एसोसिएशन के महामंत्री केके शुक्ला का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर पुलिस शून्य है। सराफा कारोबारी की हत्या हो गई। पुलिस खुलासा कर रही है लेकिन असली मुल्जिम पकड़े जाएं तभी बात बनेगी। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस को सतर्कता बरतनी होगी।
सराफा कारोबारी रामजी ने कहा कि घटना हो जाती है फिर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटती है। पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो तो अपराधियों को पनपने का मौका ही न मिले।

व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को इस पर ध्यान देकर बाजारों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कराने चाहिए। ताकि व्यापारी बेखौफ होकर काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed