फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

मेडिकल कालेज निर्माण के लिए हुआ टेंडर, मार्च में निर्माण शुरू होने की उम्मीद

Mon, 15 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 15डीबीआरपी40 - बरमूपुर स्थित भूमि पर इस तरह से बनेगा एकेडमिक ब्लाक। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। गुजरात की कंपनी को इसके निर्माण के लिए टेंडर हो गया है। अधिकारियों के अनुसार मार्च में निर्माण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

एक अक्टूबर 2019 को चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना को हरी झंडी मिली थी। तब मंत्रिपरिषद की बैठक में गांव बरमूपुर में यातायात पुलिस लाइन के नाम दर्ज कुल 53.13 एकड़ जमीन में से 15.20 एकड़ भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। बाद में ये भूमि विभाग को हस्तांतरित भी हो गई थी। दिसंबर 2019 में उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र के दौरान पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। सितंबर 2020 में यहां लखनऊ से पहुंची टीम ने सर्वे किया था। इसके बाद 11 दिसंबर को लखनऊ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए मंत्रिपरिषद की व्यय वित्त समिति द्वारा संशोधित लागत 280.16 करोड़ रुपये अनुमोदित की गई थी। अभी तक मेडिकल कॉलेज जैसी उच्च स्तरीय सुविधाओं के लिए लोगों को कानपुर, इटावा और ग्वालियर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

मुख्य बिल्डिंग बरमूपुर में, चिचौली में नर्सिंग स्टाफ के आवास
पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अवध नारायण के अनुसार चिचौली स्थित जिला अस्पताल के पीछे 11.87 एकड़ भूमि पर नर्सिंग स्टाफ के लिए आवासीय बिल्डिंग का निर्माण प्रस्तावित है। बरमूपुर स्थित 15.20 एकड़ भूमि में मेन ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, लाइब्रेरी, मल्टीपरपज हॉल, जिम्नेजियम, कैफेटेरिया, हास्टल ब्लॉक, रेजीडेंसियल ब्लॉक, प्रिंसिपल रेजीडेंस, टाइप टू से फाइव तक के आवास, ग्रीन लॉन, पार्किंग समेत अन्य कई सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह गुजरात के अहमदाबाद की पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी को लखनऊ से किया गया टेंडर अवार्ड हो गया है। अवार्ड तिथि से डेढ़ माह तक ठेकेदार को बांड समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। ये प्रक्रियाएं पूरी की जा रहीं हैं। उम्मीद है कि मार्च में पीडब्ल्यूडी की देखरेख में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा। - अवध नारायण, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed