फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,Aajeevika Sakhi Anupam Nutrition Vatika became self-sufficient

आजीविका सखी अनुपम पोषण वाटिका लगा बनी आत्मनिर्भर

Sat, 02 Apr 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,Aajeevika Sakhi Anupam Nutrition Vatika became self-sufficient
फोटो-02एयूआरपी-6- घर पर बनी पोषण वाटिका पर टमाटर दिखाती अनुपम। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद। जहां एक ओर लोग खेती करने से कतरा रहे हैं। वहीं महिलाएं इसे अपना कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही हैं। भाग्यनगर ब्लाक के कुतुबपुर की रहने वाली अनुपम ने घर पर पोषण वाटिका लगाई।
विज्ञापन

फायदा होने लगा तो कृषि वैज्ञानिकों से तकनीकी सीखी और आज वह वाटिका से निकलने वाली सब्जी से घर का खर्च चला रही है। इतना ही नहीं महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनी अनुपम से गांव की 30 महिलाओं ने हुनर सीखा और आज वह भी पोषण वाटिका, किचन गार्डन, बोरी में बगिया लगा कर अपने पैरों पर खड़ी हैं।
विज्ञापन

कुतुबपुर की रहने वाली अनुपम बताती हैं कि घर के हालात अच्छे नहीं थे। पति मजदूरी करके परिवार का खर्च उठाते थे। ऐसे में उन्होंने कुछ करने की ठानी।
शुरुआती दिनों में सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर सिलाई शुरू कर दी। इसी बीच कृषि विज्ञान केंद्र परवाह में खेती करने का प्रशिक्षण भी लिया। यहीं से उनके मन में जैविक खेती व सब्जियां उगाने का विचार आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह स्वयं सहायता समूह में आजीविका सखी के रूप में जुड़ कर कार्य करने लगीं। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र में गृह वैज्ञानिक डॉ. रश्मि सिंह से किचन गार्डन के टिप्स लिए और घर में ही जैविक सब्जियां उगाने की तकनीकी सीखी।
इसके बाद घर पर पोषण वाटिका और किचन गार्डन तैयार कर सब्जियां उगाना शुरू कर दीं। बताती हैं कि आज उनकी रोज के खान पान से संबंधित जरूरतें पूरी होने लगीं।
कुछ सब्जियां लोगों को देकर बचत भी कर रही हैं। उनकी पोषण वाटिका को देख कर गांव की 30 महिलाएं उनसे जुड़ी और आज वह भी पोषण वाटिका, किचन गार्डन व बोरी का बगीचा लगा कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनी हैं।
अनुपम ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को फल व सब्जियां उपलब्ध कराना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। ब्लाक मिशन प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि अनुपम आजीविका सखी के रूप में अपना पूर्ण दायित्व निभा रही हैं।

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के गृह वैज्ञानिक डॉ.रश्मि सिंह ने बताया कि अनुपम अपने कार्य के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और महिलाओं के लिए एक मिशाल बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed