{"_id":"5e9f2b9a8ebc3e906700a9a2","slug":"auraiya-me-2-kporona-pojitive-auraiya-news-knp556380638","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव, अब 12 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव, अब 12 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिबियापुर निवासी दो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से जिले हड़कंप मचा है। ये दोनों अजीतमल के हालेपुर गांव निवासी पारस हॉस्पिटल से संक्रमित मरीज के बहन और भांजे हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है।
मंगलवार को दिबियापुर में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनको जिला अस्पताल चिचौली में क्वारंटीन किया गया था। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि सैफई मेडिकल कॉलेज से आई 115 जांच रिपोर्ट में हालेपुर के संक्रमित युवक के बहन व भांजे की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि आज पॉजिटिव मिली महिला के बेटे समेत शेष 112 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। इनके संपर्क वाली रिश्तेदार महिला की रिपोर्ट कल पॉजिटिव मिल चुकी है। कोरोना दोनों पॉजिटिव बहन और भांजे को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल में भेजने की तैयारी की जा रही है। दिबियापुर में आज संक्रमित मिली महिला का पति सेना में सूबेदार है। वर्तमान में वह रुड़की में तैनात है। वह छह महीने से अपने घर दिबियापुर नहीं आया है। पॉजिटिव दूसरा मरीज 14 वर्षीय किशोर दिबियापुर के ही एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। वह पारस अस्पताल से संक्रमित हालेपुर के युवक की मैनपुरी निवासी दूसरी बहन का बेटा है, जो अपनी मौसी के यहां रहकर दिबियापुर में पढ़ रहा है।
जिले में हॉटस्पॉट स्थलों की संख्या पांच हुई
औरैया। जिले में तब्लीगी जमात के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने सबसे पहले खानपुर कस्बे को रेडजोन घोषित किया था। बाद में दयालपुर मोहल्ले से तब्लीगी जमात के संपर्क में आने वाले चार और पॉजिटिव मिलने पर 11 अप्रैल को दयालपुर मोहल्ला और खानपुर कस्बे, व तहसील वाली मसजिद के इलाके को हॉटस्पॉट घोषित पुलिस और पीएसी का पहरा बैठा दिया था, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी भी की गई थी। इसके बाद हालेपुर गांव में 17 अप्रैल को कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने पर हालेपुर गांव को भी हॉटस्पॉट घोषित हो गया। अब दिबियापुर में कोरोना पाजिटिव मौसी व भांजा के मिलने पर कृष्णानगर कालोनी के पूरे तीन किलोमीटर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। इस तरह से औरैया में हॉटस्पॉट स्थलों की संख्या पांच जा पहुंची है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह का कहना है कि सभी हॉटस्पॉट इलाकों में होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
112 की रिपोट निगेटिव रिपोर्ट वाले क्वारंटीनों को भेजा गया दिबियापुर
औरैया। सैफई से हालेपुर गांव व दिबियापुर निवासियों 115 जांच सैंपलों की रिपोर्ट में 112 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। तीन पॉजिटिव रहे, जिसमें मौसी व भांजा समेत भाई की पत्नी है। इन सभी निगेटिव रिपोर्ट वालों को जिला अस्पताल चिचौली के क्वारंटीन वार्ड से निकालकर दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर में बने शेल्टर होम में रखने की तैयारी की जा रही है। बता दे कि वहां पहले से 74 क्वारंटीन निगेटिव रिपोर्ट वाले मौजूद है, यह 74 लोग जमातियों के संपर्क में आने से क्वारंटीन किए गए थे। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि हालेपुर गांव निवासी 112 क्वारंटीनों को दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर में शाम तक भेज दिया जाएगा।