{"_id":"617d8d2d69ecdf31b02a401f","slug":"auraiya-khiladhi-sport-auraiya-news-knp6613536121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ककोर मुख्यालय स्थित पायका स्टेडियम पर युवा कल्याण विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का कृषि राज्यमंत्री ने शुभारंभ किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी अमिताभ कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं विकास खंड स्तर पर 21 सितंबर से 30 सितंबर तक हुई थी। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों के लिए शनिवार व रविवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को एथलेटिक्स, कुश्ती व भारोत्तोलन की प्रतियोगिताएं हुईं। रविवार को बालीवाल व कबड्डी की प्रतियोगिताएं की जाएंगी। बताया कि जनपद के विजयी प्रतिभागी मंडल स्तर पर कानपुर युवा केंद्र चकरपुर में नौ व 10 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सभी विकास खंडों से आए विजेता खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए खेल भावना के साथ जिंदगी की चुनौतियों से जूझने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को अनुशासन व नियमों के तहत खेलने की अपील की। इस दौरान आयोजित 800 मीटर बालक एवं बालिका दौड़ कराई गई। जिसमें बालिका वर्ग में अजीतमल विकास खंड की बालिका वंदना प्रथम स्थान पर रही, बिधूना विकास खंड की राधा यादव दूसरे व सहार विकास खंड की निष्ठा तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में एरवाकटरा विकास खंड के सौरभ यादव प्रथम, बिधूना विकास खंड के रोहित कुमार द्वितीय व सहार विकास खंड के मोहित यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम, अनन्या गौर द्वितीय व प्रियंका पाल तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में उत्तम प्रथम, द्वितीय स्थान पर सोलजर व शिवकुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में घनश्याम प्रथम, अंकित द्वितीय व अस्मित तृतीय रहे। 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में अनुरुद्ध प्रथम, रोहित द्वितीय रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में आयरन थॉमस प्रथम, प्रिया द्वितीय व तनु तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में आइरन थॉमस प्रथम, प्रिया द्वितीय व तनु तृतीय विजयी रहीं।
प्रतियोगिता समापन अवसर पर पहुंचे अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने एथलेटिक्स, कुश्ती व भारोत्तोलक के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान निर्णायकों की भूमिका में हरभूषण सिहं पीटीआई, नाथूराम राजपूत सेवानिवृत्त बीओ, जगत सिंह व इंदल सिंह सचान सेवानिवृत्त व्यायाम प्रशिक्षक के अलावा अन्य व्यायाम शिक्षक के अलावा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, कार्यालय सहायक व विकास खंडों के कार्य प्रभारी भी मौजूद रहे।