फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Indecency over phone from MLA's PRO

औरैया : विधायक के पीआरओ से फोन पर अभद्रता

Thu, 21 Jul 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Indecency over phone from MLA's PRO
अयाना। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के फोन पर मंगलवार सुबह एक युवक ने सड़क निर्माण को लेकर फोन किया। फोन पर पीआरओ ने युवक से बात की और विधायक के सदन में होने की जानकारी दी। इस बात से फोन करने वाला युवक आग-बबूला हो उठा और पीआरओ के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

सदन से बाहर आने के बाद पीआरओ ने विधायक को सारी बात बताई। इस पर विधायक ने उस नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ बताता रहा। विधायक ने सीओ अजीतमल को फोन से पीआरओ के साथ हुई अभद्रता की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक की सूचना पर पुलिस ने उक्त नंबर को सर्विलांस की मदद से पता लगाया कि नंबर बबाइन निवासी सुरेंद्र भदौरिया का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत चालान कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि विधायक के पीआरओ के साथ अभद्रता करने वाले युवक का शांतिभंग के तहत चालान किया गया है। अभी तक मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed