फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Dr. DP Singh received Sahitya Shilpi Award

औरैया : डा.डीपी सिंह को मिला साहित्य शिल्पी सम्मान

Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Dr. DP Singh received Sahitya Shilpi Award
फोटो-03एयूआरपी-18- लखनऊ में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा से सम्मान लेते डा.डीपी सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हिंदी के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह को साहित्य शिल्पी सम्मान दिया गया। यह सम्मान पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिया। सम्मान मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं।
विज्ञापन

हिंदी साहित्य एवं विज्ञान के क्षेत्र में साहित्यिक विनिमय, सौहार्द, समृद्धि और समन्वय बनाने वाले रचनाधर्मियों एवं भाषा सेवियों को उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान लखनऊ द्वारा सम्मानित किया गया। लखनऊ स्थित अंतरराष्ट्रीय बुद्धा संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में दिबियापुर के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह को साहित्य शिल्पी सम्मान-2022 दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. डीपी सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश के उपक्रम उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान ने उन्हें यह पुरस्कार हिंदी भाषा में किए गए विशेष योगदान के लिए दिया है। डॉ. डीपी सिंह हिंदी की कई किताबें लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed