फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya depot has fleet of 65 districts, just one trip to Orai

Auraiya News: औरैया डिपो में 65 जिलों का बेड़ा, उरई के लिए बस एक फेरा

Thu, 20 Nov 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Auraiya depot has fleet of 65 districts, just one trip to Orai
औरैया। औरैया से उरई जाने के लिए डिपो से महज एक नियमित बस चलाई जा रही है। ऐसे में उरई जाने वाले यात्रियों को जालौन चौराहे पर घंटों खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

औरैया डिपो की कुल 65 बसों में से सिर्फ एक बस उरई रूट पर चलाई जा रही है। उरई, जालौन व आसपास के क्षेत्रों में कामकाज, पढ़ाई या सरकारी कार्यों के लिए जाने वाले यात्रियों को इटावा या दिल्ली रूट की गुजरने वाली बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि उरई के लिए नियमित बस सेवा न होने के कारण उन्हें सुबह से ही जालौन चौराहे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो बसें ओवरलोड होने के कारण रुकती भी नहीं जिससे यात्री और ज्यादा परेशान हो जाते हैं। सुबह से रात तक झांसी डिपो की दो व महोबा की एक बस भी सहारा रहती है, लेकिन कहीं और से चलने के कारण इनमें जगह नहीं मिल पाती। लोगों का कहना है कि उरई जिला मुख्यालय है। ऐसे में औरैया से यहां बेहतर बस कनेक्टिविटी होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

औरैया से कानपुर या इटावा जाने के लिए बसों की भरमार है। आलम यह है कि हर आधे घंटे में इन मार्गाें के लिए बसें उपलब्ध हो जाती हैं। यात्रियों की मांग है कि उरई के लिए भी बसों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया डिपो से उरई के लिए फिलहाल एक ही बस संचालित हो रही है। झांसी डिपो की दो व महोबा डिपो की एक बस इस मार्ग पर जाती है। अगर यात्रियों को परेशानी हो रही है तो इस पर ध्यान दिया जाएगा।
- अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed