फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Block Public Health Unit approved in Dibiyapur CSchi

दिबियापुर सीएसची में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट मंजूर

Tue, 04 Oct 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Block Public Health Unit approved in Dibiyapur CSchi
औरैया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार प्रयासरत है। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों के साथ ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। 15वें वित्त आयोग एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सभी सातों सीएचसी पर ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया जाना है। प्रथम चरण में दिबियापुर के लिए 48 लाख बजट की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल नामित की गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक स्तर पर सेवाएं बेहतर हों इसके लिए सरकार प्रयासरत है। इसके लिए शासन ब्लॉक स्तर पर अधीक्षण अभियंता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाने के लिए 250 वर्ग भूमि चिह्नित कर जगह का प्रस्ताव मांगा था। पिछले वर्ष एरवाकटरा और दिबियापुर के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।
विज्ञापन

इसमें दिबियापुर में निर्माण कराने के लिए 48 लाख बजट की स्वीकृति के साथ निर्माण कराने के लिए संस्था नामित की गई है। इसके निर्माण होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं ब्लाक स्तर पर मुहैया हो सकेंगी। बता दें कि औरैया, एरवाकटरा, बिधूना, सहार, अजीतमल, अछल्दा, भाग्यनगर ब्लाक के स्वास्थ्य केंद्र भी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलेगी सुविधा
ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में लैब, बीएचएचआईएस का निर्माण होगा। इसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी होगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए अलग से स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।

जिले सभी सातों ब्लॉक में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बननी है। स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त जगह भी है। भेजे गए प्रस्ताव के आकलन के आधार पर दिबियापुर के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। अन्य केंद्रों के लिए भी जल्द बजट स्वीकृत होगा। इसका जल्द ही नामित संस्था द्वारा निर्माण कराया जाना है। दो से तीन माह में इस कार्य को पूरा कराया जाना है।- राजन खन्ना, जेई, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed