फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Amidst the flaws, the MLA inaugurated the procession house

औरैया : खामियों के बीच बारात घर का विधायक ने किया उद्घाटन

Thu, 21 Jul 2022 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Amidst the flaws, the MLA inaugurated the procession house
फोटो20एयूआरपी 29- बारात घर के मुख्य गेट का टूटा पड़ा दरवाजा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2017 में बने बरातघर समेत चार परियोजनाओं का विधायक गुड़िया कठेरिया ने उद्घाटन किया। जिस बरातघर का उद्घाटन हुआ, वह खस्ताहाल है।
विज्ञापन

शहीद पार्क में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने पालिका के नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल, फफूंद रोड नहर पुल तक प्रकाश व्यवस्था, सौंधेमऊ स्थित एमआरएफ सेंटर और मोहल्ला बघाकटरा स्थित बरातघर का उद्घाटन किया गया। 2017 में निर्मित जिस बरातघर को नवनिर्मित दिखाकर उद्घाटन कराया गया वह जीर्णशीर्ण है। बरातघर का मुख्य गेट टूटा है।
विज्ञापन

अंदर से लेकर कमरों में लगी बिजली की फिटिंग उखड़ी है। छत पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन गायब मिला। यहां तक कि बोर्ड भी गायब है। परिसर के एक तरफ विवादित दुकानों में गंदगी है। इससे पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में विधायक गुड़िया कठेरिया का कहना है कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया है, उन सभी का पूरा ब्योरा ईओ नगरपालिका से तलब किया है। इनका स्थलीय निरीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरातघर में कुछ कमियां हैं, उनको दूर कराने के लिए जेई को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही खामियां दूर कर दी जाएंगी। -बलवीर सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed