{"_id":"61d064c4fe83255aa75ce86d","slug":"auraiya-19-people-returned-from-abroad-missing-health-department-teams-are-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: विदेश से लौटे 19 लोग लापता, स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रहीं तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: विदेश से लौटे 19 लोग लापता, स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रहीं तलाश
Sat, 01 Jan 2022 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 Jan 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
ओमीक्रॉन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में विदेश से लौटने वाले 19 लोग लापता हैं। ओमिक्रान के खतरे के कारण पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है। यूपी में अब तक 5 केस मिल चुके हैं। ओमिक्रान के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार ट्रेसिंग कर रही है। जिले में विदेश या दूसरे प्रान्त से लौटने वाले तीन संक्रमित निकल चुके हैं। अब तक 78 लोग जिले में विदेश से लौटे हैं। जिनमें 19 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
उनका पता लगाने में स्वास्थ्य विभाग को पसीना आ रहा है। वो मोबाइल नम्बर और पते को गलत मान रही हैं। पासपोर्ट ऑफिस से भी पड़ताल कराई जा रही है। गैर प्रान्त से लौटे अब तक तीन लोग जो कि गेल गांव के हैं, वो संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़ों की माने तो अब विदेश से 78 लोग लौट चुके हैं, जिसमें 19 का पता ही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
जबकि 41 की जांच की गई है। 19 लोगों के पते और मोबाइल नम्बर पर संपर्क किया गया, लेकिन वो सब गलत निकले। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नम्बर और पते गलत दर्ज हैं। इस कारण दिक्कत आ रही है। पासपोर्ट ऑफिस से भी पता कराया जा रहा है, जिससे ये स्प्ष्ट हो सके कि आखिर ये 19 लोग कौन हैं। अब कहां है। इधर तीन मरीज निकलने से सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
बाहर से आने वालों की संख्या गैल में अधिक है, इसलिए वहां अधिक सतर्कता बरती जा रही है। यहां तक गैल में बाहरी लोगों के प्रवेश बिना जांच के रोके गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में कोरोना वार्ड को भी दुरस्त करने में लगे हैं। सीएमओ डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गैल में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बाहर से आने वालों की ट्रेसिंग कराई जा रही है। जो विदेश से लौटने वाले नहीं मिल रहे उनकी तलाश कराई जा रही है।