{"_id":"602181a28ebc3e4a5e7c08f6","slug":"audio-asking-for-money-for-housing-went-viral-auraiya-news-knp610702629","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के लिए रुपये मांगने का ऑडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के लिए रुपये मांगने का ऑडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अछल्दा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद के प्रधान के देवर के पीएम आवास के लाभार्थी से मोबाइल पर रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हो गया। मामले में पीडी ने अछल्दा थाने में प्रधान व उनके देवर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद की प्रधान बेबी चक के देवर संजू ने गांव के सुखवीर से 20 हजार रुपये आवास के नाम पर मांगे थे। इसका ऑडियो वायरल हुआ है। मामला डीएम सुनील कुमार वर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
पीडी हरेंद्र सिंह ने अछल्दा थाने में प्रधान व देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तहरीर दी। थाना प्रभारी तारिक ने बताया कि पीडी की तरफ से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ की जाएगी। डीएम ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।