{"_id":"60957daa8ebc3ebd016d5974","slug":"attack-on-health-worker-auraiya-news-knp6272524107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरपुर मे स्वास्थ्य टीम पर हमला, आशा कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरपुर मे स्वास्थ्य टीम पर हमला, आशा कर्मी घायल
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कोरोना संक्रमण और बुखार की जानकारी करने पहुंची स्वास्थ्य टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। मारपीट में घायल स्वास्थ्य कर्मी ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं घटना के बाद से स्वास्थ्य कर्मी गांव में जाने को लेकर भयभीत नजर आ रहे हैं।
सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुक्रवार दोपहर आशा नीता यादव धर्मेंद्र सिंह के साथ गांव सुंदरपुर पहुंचीं। यहां स्वास्थ्य टीम ने लोगों को कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी देने के साथ जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों को जांच की और दवाई का वितरण किया।। इस दौरान गांव के युवक सत्यपाल, ब्रजेश कुछ अन्य के साथ टीम से दवाइयां छीनने लगे।
जिसका धर्मेंद्र ने विरोध किया तो ये लोग गालियां देते हुए टीम के साथ मारपीट करने पर उतर आए। धर्मेंद्र नाक और सिर में चोट लगने से घायल हो गया। टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तब तक हमलावर घरों में ताला लगाकर भाग गए। घायल धर्मेंद्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिह ने हमलावरों को शीघ्र पकड़ने की बात कही है।