फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Assembly will Siege candidate

विधानसभा का घेराव करेंगे अभ्यर्थी

Mon, 27 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 27 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Assembly will Siege candidate

29334 विज्ञान, गणित टीचरों की भर्ती प्रक्रिया में कोर्ट की लगी रोक समाप्त हो जाने के बाद भी सरकार की उदासीनता को लेकर चयनित अभ्यर्थी खासे नाराज हैं।

विज्ञापन




रविवार को तिलक स्टेडियम में चयनित अभ्यर्थियों ने बैठक कर नियुक्ति पत्र दिए जाने की हुंकार भरी। चेतावनी दी कि मंगलवार तक इस बाबत निर्णय सार्वजनिक न किए जाने पर अभ्यर्थी विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन




इस मौके पर राहुल प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार बीएड टैट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों और शिक्षामित्रों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है।



आशीष मिश्रा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले सप्ताह हाईकोर्ट ने 29334 गणित, विज्ञान शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई गई रोक के याची अनिल कुमार सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है और इस मामले में दूसरी याची नीलम कुमारी गौतम ने अपनी याचिका वापस ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में उक्त याचिकाओं के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया में लगी रोक निष्प्रभावी हो गई है। बावजूद इसके प्रदेश सरकार व बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने में देरी कर रहा है। सरकार का यह रवैया सहन किए जाने योग्य नहीं है।


 
बैठक में अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक  सरकार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने संबंधी कदम नहीं उठाती है तो प्रदेश भर के सभी चयनित अभ्यर्थी विधान सभा भवन का घेराव कर आंदोलन करेंगें।




बैठक में अतुल मिश्रा, राघव शुक्ला, योगेश दीक्षित, गोविंद मिश्रा, अभिषेक पांडे, संजय कुमार, गौरव मिश्रा, विक्रांत पोरवाल, ओम अवस्थी सहित चयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे।
                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed