{"_id":"6abfd5bc1a2b7d7b7402ac10","slug":"ashik-and-sangam-yadav-triumph-in-cross-country-race-auraiya-news-c-211-1-aur1024-152606-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्रॉस कंट्री रेस में आशिक और संगम यादव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्रॉस कंट्री रेस में आशिक और संगम यादव ने मारी बाजी
विज्ञापन
एरवाकटरा। गांधी जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में दो अक्तूबर को क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा और एथलेटिक्स कोच अमेरिका यादव ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में करीब 45 बालक और 28 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
पांच किलोमीटर बालक वर्ग की दौड़ में आशिक ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय और कन्हैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विवेक चतुर्थ, अभिषेक पंचम और संजय छठे स्थान पर रहे।तीन किलोमीटर बालिका वर्ग में संगम यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कृति द्वितीय, राधा यादव तृतीय, पलक चतुर्थ, परी पंचम और आकृति छठे स्थान पर रहीं।पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस हरचंदापुर की पुलिया से करमपुर होते हुए कटैया स्पोर्ट्स स्टेडियम तक कराई गई। वहीं, बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ करमपुर से कटैया स्पोर्ट्स स्टेडियम तक हुई।
प्रतियोगिता के समापन पर खेल विभाग की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एथलेटिक्स कोच अमेरिका यादव, ताइक्वांडो प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार, सोहरम कुमार और मुकेश यादव मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों, अतिथियों और निर्णायकों का आभार जताया।