{"_id":"6719397515672d2212074759","slug":"as-soon-as-the-bow-broke-janaki-put-a-garland-around-shri-rams-neck-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118017-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धनुष टूटते ही जानकी ने श्रीराम के गले में डाली जयमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धनुष टूटते ही जानकी ने श्रीराम के गले में डाली जयमाला
विज्ञापन
अजीतमल। अटसू सब्जी मंडी में चल रहे अटसू महोत्सव के तहत दो दिवसीय रामलीला के अंतिम दिन विशाल धनुष भंग का कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने राम दरबार की आरती उतारकर और फीता काटकर शुभारंभ किया।
नगर पंचायत अटसू की अध्यक्ष इंदू पोरवाल व उनके प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल ने प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। लीला का शुभारंभ जनकपुरी में आयोजित सीता स्वयंवर से हुआ। जहां पर बड़े-बड़े दिगपाल आए, लेकिन कोई शिव धनुष को तोड़ने में कामयाब नहीं हुआ। तब गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर श्रीराम ने धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। धनुष के टूटते ही सीता ने श्रीराम के गले में जयमाला डाल दी। तभी अजगव के खंडन की गूंज से भगवान परशुराम की तंद्रा भंग हुई और वह जनकपुरी पहुंच गए।
भगवान श्रीराम ने कहा कि कोई दास ही आपका होगा जो ऐसा कर सकता है। परशुराम के कटु वचन सुनकर लक्ष्मण सामने आए और फिर पूरी रात्रि परशुराम और लक्ष्मण का संवाद हुआ, जो सुबह तक चला। रामलीला में हास्य कलाकार की भूमिक में जालौन के कुठौंद से आए पंकज अवस्थी ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया।