{"_id":"671a8c7843d0ba6f8d0f7954","slug":"as-soon-as-shiv-singhs-dead-body-reached-the-village-there-was-an-outcry-among-the-family-members-auraiya-news-c-211-1-aur1005-118078-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शिव सिंह का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शिव सिंह का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मची चीखपुकार
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के गांव नौली निवासी युवक की गाजियाबाद में मारपीट में घायल होने पर मौत हो गई थी। गुरुवार की सुबह शव गांव पहुंचा। परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया। फफूंद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
क्षेत्र के गांव नौली निवासी शिव सिंह उर्फ सोनू (28) पुत्र रविंद्र सिंह सोनी गाजियाबाद में रहकर ई रिक्शा चलाता था। गुरुवार को शिव सिंह का शव गांव पहुंचा। इसे देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। रविंद्र सिंह ने बताया कि शिव सिंह के ससुरालियों की मारपीट से मौत होने की बात कही। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। बताया कि 17 अक्तूबर को घायलावस्था में गाजियाबाद में रह रही उसकी बहन संध्या ने उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया था।
बुधवार को इलाज के दौरान शिव सिंह की मौत हो गई। बताया कि शिव सिंह की शादी 2016 में हुई थी। शादी के तीन माह बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। पुत्रवधू को उसके परिजन मायके ले गए। आजीविका के लिए पुत्र गाजियाबाद चला गया था। बताया कि 17 अक्तूबर को वह कोर्ट की तारीख के लिए घर आने की तैयारी कर रहा था। तभी उसके ससुराल वालों ने बेटे के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजनों की मांग पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। गाजियाबाद की घटना है कोई तहरीर नहीं मिली है।